जम्मू-कश्मीर में एक हजार मेडिकल स्टाफ संक्रमित, आपात सेवाओं पर भी संकट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू कश्मीर में कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। आलम ये है कि डॉक्टर और पैरा मेडिकल कर्मियों के संक्रमित होने से कोविड रोगी चिकित्सा देखभाल प्रबंधन में दिक्कतें सामने आ रही हैं। अब तक एक हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जिससे आपात सेवाओं पर संकट मंडराता दिखता है। क्योंकि संक्रमित होने से स्वास्थ्य कर्मियों की कमी का संकट भी खड़ा हो सकता है।
