'टीका उत्सव' आज से हुआ शुरू, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'टीका उत्सव' आज से शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन पीएम मोदी ने अनेक सुझाव देते हुए कहा कि 'टीका उत्सव' एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आज 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर हम देशवासी 'टीका उत्सव' की शुरुआत कर रहे हैं। ये 'टीका उत्सव' 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा।
