पीएम मोदी आज शाम चार बजे करेंगे कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की चिंता बढ़ी। कोरोना की स्थिति को लेकर अब पीएम मोदी आज शाम चार बजे कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा संकट पर पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे। बता दें देश में कोरोना महामारी का जिस खतरनाक तरीके से प्रसार हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें चिंतित हैं।
