x

कोविशील्ड की दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

एनटीएजीआई ने कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच की अवधि को कम करने का प्रस्ताव दिया। भारत में टीकाकरण के नियम तय करने के लिए सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स ने कोविशील्ड की पहली डोज के 8 से 16 हफ्तों बाद दूसरी डोज लगाने के फॉर्मूले को मंजूरी दी। अभी टीकाकरण नीति के तहत कोविशील्ड की पहली डोज लगने के 12 से 16 हफ्ते बाद दूसरी खुराक दी जाती है।