राहुल का आरोप, केंद्र की ढील से मर रहे लोग, बोले- संपूर्ण लॉकडाउन अनिवार्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस बीच आज राहुल गांधी ने सरकार से देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की। बकौल राहुल, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान है। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र की निष्क्रियता से निर्दोष लोग मर रहे हैं। बता दें विपक्ष लगातार लॉकडाउन की मांग कर रहा है।
