अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आज से अनिवार्य रूप से दिखानी होगी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cntraveler
आज से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन संबंधी नियम लागू हुआ। जिसके तहत भारत सिर्फ उन विदेशी नागरिकों को क्वारंटीन नहीं करेगा, जो डब्ल्यूएचओ से अनुमोदित वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं और उन देशों के साथ भारत ने पारस्परिक स्वीकृति की व्यवस्था कर रखी हो। हालांकि उन्हें 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। एक डोज लेने वाले विदेशी नागरिकों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य रहेगा।
