दिल्ली के छह अस्पताल बने हॉट स्पॉट, 59 डॉक्टर कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली के अस्पताल हॉट स्पॉट बनने लगे हैं। बीते कुछ दिन में ही एक के बाद एक पांच बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।सफदरजंग अस्पताल में 23, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, आरएमएल में 11, एम्स के ट्रामा सेंटर में छह और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के चार रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए।
