भारत में 128 नए कोरोना संक्रमित मिले, मृतकों की संख्या 5,30,741 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन देश में 128 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक मरीज की मौत हुई। ये मौत भी तीन दिन बाद हुई। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,30,741 हुई। बीते दिन 147 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 4,41,50,519 लोग स्वस्थ हुए। फिलहाल, एक्टिव केस की संख्या 1,763 है। बीते दिन देश भर में 1,68,922 वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल 2,20,52,82,895 वैक्सीनेशन हुआ।