देश की पहली नेजल कोविड वैक्सीन बीबीवी 154 के तीसरे चरण का किया सफल परीक्षण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत बायोटेक ने देश की पहली नेजल कोविड वैक्सीन बीबीवी 154 के तीसरे चरण का सफल परीक्षण कर लिया है। यह कोरोना से बचाव की बूस्टर खुराक के तौर पर दी जाएगी। नेजल कोविड वैक्सीन बीबीवी 154 परीक्षणों में सुरक्षित, बर्दाश्त किए जाने योग्य और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने वाली साबित हुई है। नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन को भारत बॉयोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने तैयार किया है।
