गहलोत सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए कीमत 350 रुपये तय की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान सरकार ने शनिवार को राज्य की निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु आरटी-पीसीआर जांच के लिए कीमत 350 रुपये कर दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने शनिवार को एक आदेश जारी कर राज्य में एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोविड 19 जांच के लिए अनुमोदित निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम दर 350 रुपये प्रति जांच निर्धारित की है।
