देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 900 के पार, महानगरों में हालात बेकाबू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
मुंबई, दिल्ली और गुजरात में नए कोरोना संक्रमित तेजी से बढ़े। पंजाब में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला मिला। देश भर में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 900 से ज्यादा हो गई है। केंद्र और राज्यों के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या एक महीने से थोड़ा अधिक समय बाद 10,000 को पार कर गई है। 26 नवंबर को कोविड-19 के कुल 10,549 मरीज मिले थे।
