देश में हैं 11,871 सक्रिय मरीज, कल सामने आए 1,086 नए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 1,086 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 71 लोगों की मौत हुई। बीते दिन 1,198 लोग ठीक हुए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 11,871 हुई। महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,487 हुई। अब तक 4,24,97,567 लोग संक्रमण मुक्त हुए। बीते दिन देश में वैक्सीन की 15,49,699 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 1,85,04,11,569 डोज़ दी गईं।
