शंघाई में कोरोना नियम तोड़ने वाले हजारों लोग गिरफ्तार, कल मिले 23000 नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
चीन के लोग जीरो कोविड नीति से परेशान हैं। इस बीच नियम तोड़ने वाले हजारों लोग गिरफ्तार किए गए। हालांकि, सरकारी मीडिया ने इनकी संख्या नहीं बताई है। बीते दिन शंघाई में संक्रमण के 23,000 नए मामले दर्ज हुए। बृहस्पतिवार को यह संख्या 27,000 थी। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित है। शहर के करीब 2.5 करोड़ लोग लॉकडाउन में हैं।
