आज पीएम मोदी कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे, अब तक ओमिक्रॉन के 250 संक्रमित मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
कोरोना वायरस का चिंताजनक ओमिक्रॉन स्वरूप देश में तेजी से फैल रहा है। देशभर में अब तक ओमिक्रॉन के 250 संक्रमित मिले। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 213 की ही पुष्टि की। इनमें से 90 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। सरकार ने महाराष्ट्र में अब तक 54 मामले की पुष्टि की, जबकि राज्य सरकार ने 65 मामले बताए। इस क्रम में आज पीएम मोदी कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे।
