अमेरिका में एमयू वैरिएंट के दो हजार नए केस मिले, कैलिफोर्निया में अस्पताल खाली नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
कैलिफोर्निया में डेल्टा वैरिएंट के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सेंट्रल वैली के अस्पतालों में स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में आईसीयू में जगह नहीं बची है। अमेरिका में 2000 नए मामले एमयू वैरिएंट के मिले हैं। इस वैरिएंट के ज्यादातर मरीज कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, टेक्सास और न्यूयार्क में हैं। बीते एक हफ्ते में बच्चों के कोरोना मामले भी दो लाख से ज्यादा बढ़े।
