महामारी के चलते 7.7 करोड़ बच्चे 18 महीने स्कूल से रहे दूर: यूनिसेफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news nasha
यूएन की बच्चों पर आधारित संस्था यूनिसेफ ने दावा किया कि दुनियाभर में कोरोना महामारी के खौफ के चलते ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण करीब 7.7 करोड़ बच्चे 18 महीने स्कूल से दूर रहे। इस दौरान पढ़ाई के लिए यूनिसेफ ने भी एक सोशल मीडिया चैनल शुरू किया था। यूनिसेफ ने स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए #ReopenSchools कैंपेन के तहत इस चैनल को 18 घंटे के लिए बंद रखा।
