वाराणसी हुई कोरोना मुक्त, 773 की मौत के बाद अब कोई भी संक्रमित नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वाराणसी डेढ़ साल बाद कोरोना मुक्त हुई। कल यहां कोई संक्रमित नहीं मिला। होम आइसोलेशन में जो एक मरीज था, वो भी स्वस्थ। बीते डेढ़ साल में कोरोना ने यहां 773 लोगों की जान ली। वाराणसी में 21 मार्च 2020 को पहला कोरोना से संक्रमित मरीज मिला था। बता दें अब तक जिले में 82,396 मरीजों में से 81623 डिस्चार्ज हुए। अब भी 1648 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
