उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दूसरी बार कोरोना संक्रमित, बजट सत्र से पहले संसद के 875 कर्मचारी संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
बजट सत्र से पहले संसद के 875 कर्मचारी संक्रमित हुए। 20 जनवरी तक 2,847 टेस्ट हुए, जिसमें 875 संसदीय कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि राज्यसभा सचिवालय में 915 टेस्ट हुए, जिसमें 271 पॉजिटिव मिले। वहीं 4 से 8 जनवरी के बीच राज्यसभा सचिवालय में 65, लोकसभा सचिवालय में 200 और अन्य सेवाओं में 133 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए।
