डब्ल्यूएचओ का दावा: कोरोना से भारत में हुई 47 लाख मौतें, भारत ने जताई आपत्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत में कोरोना से 47 लाख लोग मारे गए। आंकड़े आधिकारिक आंकड़ों से क़रीब 10 गुना ज़्यादा है। आंकड़े जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 तक के हैं। ऑफिशियल आंकड़े विश्व में सिर्फ 54 लाख मौतों की जानकारी ही देते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में 2020-21 में 1 करोड़ 49 लाख ज्यादा मौतें हुईं हैं। अब भारत डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों को चुनौती देने वाला है।