कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए WHO ने बनाया नया समूह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को एक नए सलाहकार समूह का गठन किया है, जो चीन जाकर कोरोना महामारी फैलाने वाले SARS-CoV-2 की उत्पत्ति की जांच करेगा। यह दूसरी बार है, जब WHO कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए टीम गठित कर रहा है। अब तक अंतरराष्ट्रीय टीमें दो बार चीन का दौरा कर चुकी हैं, लेकिन कोरोना का स्त्रोत और इसकी शुरुआत का रहस्य सुलझ नहीं पाया है।