कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: यूरोप में वसंत के मौसम तक हो सकती हैं 7,00,000 और मौतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया डब्ल्यूएचओ ने महामारी को लेकर साप्ताहिक मूल्यांकन में कहा कि विश्व स्तर पर संक्रमण के मामलों व मौतों में करीब 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह संक्रमण के लगभग 36 लाख मामले आए तथा 51,000 लोगों की मौतें हुईं। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले सप्ताह यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामलों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
