चीन से मदुरै आई महिला और उसकी बच्ची संक्रमित, आईआईटी स्टूडेंट भी संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
श्रीलंका के रास्ते चीन से मदुरै आने वाली एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मदुरै के जिला कलेक्टर ने बताया कि दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। उनके कोविड सैंपल को आगे की जांच के लिए लैब भेजा गया है। दूसरी तरफ, कानपुर में सोमवार को आईआईटी का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला। गया में मंगलवार को कोरोना के 5 पॉजिटिव केस मिले।
