कल देश में मिले 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित, 50,190 कम मामले सामने आए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में कल 2,55,874 नए मामले आए। देश में कल परसों के मुकाबले 50,190 कम मामले सामने आए। परसों कोरोना वायरस के 3,06,064 मामले सामने आए थे। कल 2,67,753 रिकवरी हुईं और 614 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 22,36,842 हैं। रिकवरी का आंकड़ा 3,70,71,898 है। कुल मौतें 4,90,462 हुईं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,62,92,09,308 तक पहुंचा। भारत में कल 16,49,108 सैंपल टेस्ट हुए। अब तक 71,88,02,433 टेस्ट हुए।