लाओस की गुफा में मिला 1.3 लाख साल पुराना दांत, मानव इतिहास की मिलेगी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
लाओस में एक गुफा में विलुप्त प्रजाति होमो डेनिसोवंस का 1.3 लाख साल पुराना दांत मिला। इससे मानव विकास के इतिहास की गुत्थी सुलझेगी। जैविक विश्लेषण के आधार पर बताया गया है कि दांत 8 साल की बच्ची का है। करीब एक लाख साल पहले 7 मानव प्रजातियां धरती पर थीं। जब डेनिसोवंस दक्षिण पूर्वी एशिया में थे, जब होमो सेपियंस, होमो निएंडरथल्स, होमो लोंगी और होमो फ्लोरेसीन्सिस जैसी मानव प्रजातियां अलग-अलग हिस्सों में थीं।
