x

मकर संक्रांति के मौके पर 1 करोड़ लोगों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: newsncr

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और मकर संक्रांति के पावन मौके पर दुनियाभर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। करीब 1 करोड़ लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए। दूसरी तरफ, हरिद्वार में कोरोना की सख्ती रही। हर की पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर बैरिकेड लगाकर श्रद्धालुओं को स्नान से रोका गया। जिसके चलते घाटों पर वीरानी-सी छायी रही।