छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 1 सीआरपीएफ जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक अधिकारी शहीद हो गया। ये मुठभेड़ उसूर इलाके के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगलों में हुई। अधिकारियों ने बताया कि सहायक कमांडेंट एस बी टिर्की को गोली लगी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। राजधानी रायपुर से करीब 440 किलोमीटर दूर इलाके में फिलहाल तलाश अभियान जारी है।
