अमेरिका में 5 में से 1 गर्भवती महिला ने कराया गर्भपात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nbt
अमेरिका में गर्भपात कराने के मामलों वृद्धि हुई है। लंबे समय तक मामले कम रहने के बाद गर्भपात के मामलों की संख्या में 2017 की तुलना में 2020 में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्भपात के अधिकारों का समर्थन करने वाले एक शोध समूह ‘गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट’ की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में अमेरिका में 9,30,000 से अधिक गर्भपात के मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा 2017 में करीब 8,62,000 था।
