महाराष्ट्र के अहमदनगर के 61 गांवों में लगा 10 दिन का लॉकडाउन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dna India
महाराष्ट्र के अहमदनगर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की परेशानी बढ़ाई। जिसके चलते जिले के 61 गांवों में 10 दिन का लॉकडाउन लागू हुआ। यहां प्रतिदिन 400 से 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में यहां 2,277 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई 39 मौतों में 10 अहमदनगर के कोरोना संक्रमित थे। बता दें मुंबई के बाद यहां सर्वाधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
