कूचबिहार में गाड़ी में करंट फैलने से 10 लोगों की मौत, 16 लोग अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में गाड़ी में करंट फैलने से 10 लोगों की मौत हुई। माना जा रहा है कि करंट जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण फैला था। हादसा रविवार देर रात हुआ। हादसे में घायल 27 में से 16 लोगों को जलपाईगुड़ी अस्पताल भेजा गया क्योंकि इन्हें हल्की चोटें आई हैं। पीड़ित परिवारों को जानकारी दी गई। वाहन को जब्त किया गया, लेकिन ड्राइवर अभी फरार है।
