400 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 10 साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amrit Vichar
गुजरात के सुरेंद्रनगर में 10 साल की बच्ची 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरी। मनीषा नामक बच्ची 60 फीट नीचे फंसी। 108 की टीम और सेना की दो टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंची। बच्ची को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास जारी है। बच्ची को ऑक्सीजन दी जा रही है। इससे पहले 9 जून को सुरेंद्रनगर जिले में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाया गया था।
