ऑस्ट्रेलिया के तट पर फंसीं 100 पायलेट व्हेल, 51 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: businessinsider
ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर आज सुबह 51 पायलट व्हेल की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया के पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस ने बताया है कि देश के पश्चिम में चीनेस बीच पर मंगलवार को करीब 100 पायलट व्हेल्स पहुंची थीं। यहां रातभर फंसे रहने के बाद 51 व्हेल्स की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम जिंदा बची करीब 46 व्हेल को गहरे पानी में भेजने की कोशिश कर रहे हैं।