ठाणे में कार से जिलेटिन की 1000 छड़ें और डेटोनेटर बरामद, हिरासत में लिए गए 3 लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ठाणे में बीती शाम एक कार से जिलेटिन की 1000 छड़ें और कुछ डेटोनेटर बरामद हुए। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गौरतलब है कि 25 फरवरी 2021 को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर भी जिलेटिन की छड़ों से भरी कार मिली थी। अब भिवंडी में मारुति ईको कार पकड़ी गई। कार के अंदर जिलेटिन की एक हजार छड़ें और कुछ डेटोनेटर रखे थे।
