अमेरिका से वापस लाई जाएगी 1,000 साल पुरानी शिव की कालसंहार मूर्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
तमिलनाडु के तंजावुर स्थित काशी विश्वनाथ स्वामी मंदिर से 50 साल पहले चोरी हुई शिव जी की कालसंहार मूर्ति को अमेरिका से वापस लाया जाएगा। इसके लिए राज्य पुलिस की सीआईडी द्वारा बनाई मूर्ति विंग ने कानूनी प्रस्ताव व दस्तावेज अमेरिका भेजे हैं। बता दें 1,000 साल पुरानी यह मूर्ति एक नीलामी कंपनी क्रिस्टीज द्वारा करीब 35.19 करोड़ रुपये में अपने वेबसाइट पर नीलामी के लिए रख दी गई थी।
