महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
महाराष्ट्र में पुलिस ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। इन्हें ठाणे और रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी बुधवार शाम और गुरुवार सुबह को हुई। बता दें, गिरफ्तार लोगों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इन नागरिकों को रायगढ़ में पनवेल के पास कामोठे और ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के नारपोली से गिरफ्तार किया गया।
