सुरक्षाकर्मियों को पीटकर बाल सुधार गृह से भागे 11 बाल अपराधी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह से 11 बच्चे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट कर भाग गए। घायल सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले ही जांच कर रही है। बाल सुधार गृह में फिलहाल कुल 13 बच्चे थे, जिनमें 11 भाग गए। यहां कई बार अपराध कर चुके बाल अपराधियों को रखा गया था। इससे पहले भी बाल अपराधियों के भागने की कई घटना सामने आई हैं।