झुंझुनू में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत, पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news ncr
राजस्थान के झुंझुनू में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हुई जबकि 7 लोग घायल हुए। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी हादसे पर दुख जताया।
