तमिलनाडु के तंजावुर में करंट लगने से बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the news minute
तमिलनाडु के तंजावुर में एक मंदिर में उत्सव के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हुई। हादसा मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा के दौरान हुआ। घटना कालिमेदू में अप्पार मंदिर में हुई। दरअसल, रथ का संपर्क हाई-टेंशन लाइन से हो गया था और पूरे रथ में करंट दौड़ गया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तंजावुर के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
