धार्मिक स्थलों से उतारे गए 11 हजार लाउडस्पीकर, 35 हजार की कम कराई गई आवाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद यूपी के धार्मिक स्थलों पर अवैध तरीके से लगाए लाउडस्पीकर के खिलाफ यूपी पुलिस का अभियान जारी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के निर्देश के बाद बुधवार शाम तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल मिलकर 10,923 अवैध लाउडस्पीकर हटवाए, जबकि 35,221 लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप कम करवाई गई। बता दें शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।
