कल सामने आए 1,109 नए कोरोना मामले, 43 मौतें भी हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते दिन देश में 1,109 नए मामले सामने आए। इस दौरान 43 मौतें भी हुईं। बीते दिन वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 16,80,118 डोज लगाई गईं। अब तक वैक्सीनेशन का आंकडा 1,85,38,88,663 तक पहुंचा। बीते दिन कोरोना के 4,53,582 परीक्षण किए गए। फिलहाल देश में सक्रिय मामले 11,000 से ज्यादा हैं। 6 अप्रैल को 1,086 नए कोरोना मामले सामने आए थे।
