पाकिस्तान में बाढ़ से 1,136 की अब तक मौत, अर्थव्यवस्था को 10 अरब डॉलर तक का नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,136 हुई। जबकि 3.3 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए। 1,634 लोग घायल हुए। करीब 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।हेलीकॉप्टरों को जमीन न दिखने के चलते प्रभावितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने बाढ़ के कारण देश की अर्थव्यवस्था को 10 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ बताया।
