पाकिस्तान में स्तिथ कटास राज मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे 114 हिन्दू तीर्थयात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को श्री कटास राज मंदिर की यात्रा के लिए 114 वीजा जारी किए। श्री कटास राज मंदिर चकवाल जिले में किला कटास के नाम से भी जाना जाता है। भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा कि सिख और हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी करना पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के प्रयासों के अनुरूप है।
