अंडमान निकोबार से म्यांमार की संदिग्ध नाव के साथ पकड़े गए 12 चालक, पूछ-ताछ जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास एक संदिग्ध नाव को पकड़ा है। नाव म्यांमार की बताई जा रही है। इस नाव में सवार 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को पूछताछ के लिए पोर्ट ब्लेयर लाया गया है। जानकारी के अनुसार नाव को पहले एक हेलीकॉप्टर के द्वारा देखा गया था और इसके बाद संदेह होने पर इन्हें पकड़ा गया।