कर्नाटक के कोडागु जवाहर नवोदय विद्यालय में 33 बच्चे मिले संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
कर्नाटक के कोडागु स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को 12 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नए मामलों के बाद स्कूल में संक्रमितों की संख्या 33 पहुंच गई है। दरअसल, संक्रमण का पता तब चला जब कुछ छात्रों को बुखार हो गया। स्कूल प्रबंधन ने जल्द ही सभी 270 छात्रों के लिए कोरोना टेस्ट करवाने की व्यवस्था की और बुधवार को इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें ये सभी संक्रमित पाए गए।
