अजमेर में 2 मंजिला इमारत पर निर्माण के दौरान 12 लोग दबे, 6 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अजमेर में आज दोपहर 2 बजे एक 2 मंजिला इमारत गिरी। केकड़ी में ये कॉमर्शियल बिल्डिंग बन रही थी। जिसमें 12 लोग दबे। हादसे में 6 लोग घायल हुए। अभी कई और के फंसे होने की आशंका है। इमारत की तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। उस दौरान ये हादसा हुआ। घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद है। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है।
