तेहरान के पास पर्वतीय इलाके में हिमस्खलन, 12 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान की राजधानी तेहरान के पास हिमस्खलन के चलते 12 लोगों की मौत हुई। यहां चार अलग-अलग इलाकों में हिमस्खलन हुआ। एल्बोरज पर्वतीय श्रृंखला में हिमस्खलन वाली जगह पर काफी पर्वतारोही आते हैं। बचावकर्मियों को 11 लोग मृत मिले। हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाते हुए एक व्यक्ति की रास्ते में मौत हुई। ईरान की रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने हेलीकॉप्टर से बॉडी बैग उतारने वाले बचावकर्मियों की तस्वीरें भी जारी कीं।
