हुबली पुलिस थाने पर पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 आरोपी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कर्नाटक में धारवाड़ जिले के पुरानी हुबली पुलिस थाने पर बीती रात पथराव के बाद करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पत्थरबाजी में एक इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा था। हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।