राजस्थान में 12 आरएएस अधिकारियों का तबादला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का मंगलवार को तबादला कर दिया है। आपको बता दें कि तबादले के बाद सना सिद्दीकी को राजस्थान वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, रामगंज मंडी के उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मीणा को विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जाहिदा खान के निजी सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है।
