12 वर्षीय बच्चे ने 17 वर्षीय किशोरी को किया गर्भवती, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Udayavani
तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने के आरोप में 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। दूसरी तरफ, तंजावुर महिला पुलिस ने मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून के तहत लड़के को गिरफ्तार किया है।
