देश में सामने आए 1,216 नए कोरोना मरीज, 18 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी के 1,216 नए मामले सामने आए। इस दौरान 1,591 मरीज ठीक हुए। साथ ही 18 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,58,365 हुए। कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,41,12,181 तक पहुंचा। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15,705 है। इसके अलावा, देश में कुल मौतों की संख्या 5,30,479 हुई। देश में अब तक कुल 2,19,69,78,353 वैक्सीनेशन हो चुका है।
