असम के जोरहाट में तेंदुए के हमले में 13 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: North East india 24
असम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारियों समेत 13 लोग घायल हुए। घटना तेओक के पास चेनिजन स्थित वर्षा वन अनुसंधान संस्थान के आसपास घटी। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग को सुबह साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि एक तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला किया।
